मृत आत्माएं कर रही बैंक से निकासी

Updated at : 14 Nov 2015 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
मृत आत्माएं कर रही बैंक से निकासी

अरेराज : जीवित किसान खेती के लिए केसीसी लोन कराने के लिए बैंक का चक्कर लगाते-लगाते परेशान है लेकिन बैंक द्वारा केसीसी लोन नहीं किया जाता. वहीं दूसरी तरफ पांच वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति के केसीसी खाता का रिनिवल कर 61 हजार की निकासी की जाती है. यह मामला सेंट्रल बैंक शाखा रढिया का है. […]

विज्ञापन

अरेराज : जीवित किसान खेती के लिए केसीसी लोन कराने के लिए बैंक का चक्कर लगाते-लगाते परेशान है लेकिन बैंक द्वारा केसीसी लोन नहीं किया जाता.

वहीं दूसरी तरफ पांच वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति के केसीसी खाता का रिनिवल कर 61 हजार की निकासी की जाती है. यह मामला सेंट्रल बैंक शाखा रढिया का है. बैंक द्वारा वर्ष 2009 में सिरनी निवासी शंभु साह को 45 हजार का केसीसी लोन दिया गया जिसका खाता संख्या 2338331956 है. सबसे रोचक बात है कि खाता धारी शंभु साह की हत्या 26 दिसंबर 2012 को हो गयी,
जिसकी हत्या का कांड मलाही थाना में अंकित है. उसके बावजूद दलाल की मिली भगत से 12 दिसंबर 2014 को खाता की रिनिवल किया गया साथ ही 13 दिसंबर 2014 को 61 हजार की निकासी की गयी.
सूत्रों की माने तो बलहा निवासी कृष्णदेवी राय खाता संख्या 3175722378 की मृत्यु वर्ष 2013 में हो गयी. उसके बाद वर्ष 2014 में उनके खाता से 60 हजार की निकासी की गयी है. साथ ही रढिया निवासी सुंदरदेव तिवारी व विरेंद्र गिरि के मृत्यु के बाद खाते से राशि निकासी की बात सामने आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन