मुख्यालय डीएसपी के पहुंचने पर माने जामकर्ता
Updated at : 14 Nov 2015 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबन/पकड़ीदयाल : चोरमा बाकीपुर चौक पर हुई झड़प के बाद सड़क जाम हटवाने में प्रशासन को करीब साढे छह घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. गुरुवार की देर रात्रि मोतिहारी के मुख्यालय डीएसपी गौरी शंकर सिंह के पहुंचने पर करीब साढे ग्यारह बजे सड़क जाम हटा. शांति कायम रखने के लिए घटना स्थल को पुलिस छावनी […]
विज्ञापन
मधुबन/पकड़ीदयाल : चोरमा बाकीपुर चौक पर हुई झड़प के बाद सड़क जाम हटवाने में प्रशासन को करीब साढे छह घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. गुरुवार की देर रात्रि मोतिहारी के मुख्यालय डीएसपी गौरी शंकर सिंह के पहुंचने पर करीब साढे ग्यारह बजे सड़क जाम हटा.
शांति कायम रखने के लिए घटना स्थल को पुलिस छावनी मे बदल दिया गया है. किसी तरह के अप्रिय वारदात से निपटने के लिए पकड़ीदयाल, मधुबन, राजेपुर, फेनहारा पुलिस के अलावे सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल के जवान तैनात किये गये है. भाजपा समर्थकों में पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है.
समर्थकों को समझाने को लेकर विधायक राणा रणधीर देर रात घटना स्थल पर कैंप किये हुए थे. मामले को लेकर भाजपा व जदयू के समर्थकों में काफी तनाव है.एसडीओ शैलेश कुमार ने कहा दोनों गुटों के तरफ से शांति समिति की बैठक कराकर मामला शांत कराया जा रहा है. दोषियो पर कार्रवाई की जा रही है.
एसडीओ ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. यहां बताते चले कि लक्ष्मी पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखे छोड़े जाने का विरोध करने पर जदयू समर्थकों के द्वारा मारपीट की घटना के आरोप में गुरुवार की संध्या भाजपा समर्थकों ने सड़क जाम कर एसपी व डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे. एसपी के विशेष दूत के रूप मे मुख्यालय डीएसपी के आने व उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ है. घटना स्थल पर देर रात्रि तक पुलिस के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




