छठ घाटों पर मुस्तैद रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : छठ पर्व के अवसर पर छठ घाटों पर मुस्तैद रहेंगे चिकित्सक एवं पारा मेडिकल की टीम़ उक्त आशय की जानकारी सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार ने देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मोतिहारी रोईंग क्लब स्थित जिला नियंत्रण कक्ष, गायत्री नगर स्थल एवं बेलिसरराय स्थित नियंत्रण कक्ष एवं ढाका नियंत्रण कक्ष […]
विज्ञापन
मोतिहारी : छठ पर्व के अवसर पर छठ घाटों पर मुस्तैद रहेंगे चिकित्सक एवं पारा मेडिकल की टीम़ उक्त आशय की जानकारी सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार ने देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मोतिहारी रोईंग क्लब स्थित जिला नियंत्रण कक्ष, गायत्री नगर स्थल एवं बेलिसरराय स्थित नियंत्रण कक्ष एवं ढाका नियंत्रण कक्ष में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल की टीम एंबुलेंस के साथ मुस्तैद रहेगी़ नियंत्रण कक्ष में जीवन रक्षक दवाएं भी मौजूद रहेगी़
छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में छठव्रति एवं श्रद्धालु नदी किनारे छठ पूजा के लिए आते है़ अधिक भीड़-भाड़ एवं पानी में छठ व्रतियों के खड़े होने के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है़ वैसी स्थिति में प्रत्येक नियंत्रण कक्ष में एक चिकित्सक, पुरुष-महिला स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद करने का निर्देश दिया गया है़ ताकि आकस्मिक परिस्थिति में निपटा जा सके़ सिविल सर्जन ने मलेरिया विभाग के सभी घाटों पर डीडीटी एवं ब्लीचिंंग पाउडर के छिड़काव का भी निर्देश दिया है ताकि घाटों पर मच्छरों का प्रकोप न हो़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










