घर में घुसकर की पीटा, घायल

Updated at : 14 Nov 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर की पीटा, घायल

मोतिहारी : पताही थाना क्षेत्र के जिहुली जमुनिया टोला निवासी कृष्णनंदन सिंह के पुत्र रितेश कुमार के घर में गुरुवार को उसके पटि‍दारों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और सोने की चेन छीन लिये. इस घटना में गंभीर रूप से घायल रितेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पताही थाना क्षेत्र के जिहुली जमुनिया टोला निवासी कृष्णनंदन सिंह के पुत्र रितेश कुमार के घर में गुरुवार को उसके पटि‍दारों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और सोने की चेन छीन लिये.

इस घटना में गंभीर रूप से घायल रितेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल के कैंप प्रभारी को दिये बयान में रितेश ने बताया कि उसके पट‍्टीदार गजेन्द्र सिंह पिता-स्व:राजा सिंह,रणधीर कुमार पिता-लखेन्द्र सिंह,एवं वसुंधरा देवी पति-गजेन्द्र सिंह आदि अचानक उसके घर पर पहुंच गये

और उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग करने लगे,उसके बाद उनलोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग उसके गला से सोने की चेन छीन लिये और सादे स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिये. कैंप प्रभारी ने बयान लेने के बाद संबंधित थाना को भेज दिया है.पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन