एक परिवार के चार लोगों को फरसा से मारा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत कररिया बैरागी टोला में जमीनी विवाद में चार लोगों को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों में राम प्रसाद राय, अरूण राय, अनिल राय व नवल राय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर राम प्रसाद राय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत कररिया बैरागी टोला में जमीनी विवाद में चार लोगों को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों में राम प्रसाद राय, अरूण राय, अनिल राय व नवल राय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर राम प्रसाद राय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि गवास पर था. इस दौरान दीपक राय, राजेंद्र राय, अरूण यादव, विनोद राय, रामेश्वर राय, जितेंद्र राय, बासूदेव राय, राम प्रवेश राय हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. गवास पर नाद व खूंटा गाड़ने लगे. विरोध करने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. पॉकेट से 55 सौ नकद व गले से सोने का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










