चाकूबाजी में चार घायल

Updated at : 13 Nov 2015 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी में चार घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पटपरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट व चाकूबाजी की घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों में जोगी भगत व मनीष कुमार के सिर में चाकू लगी है, जबकि दूसरे गुट के संतोष कुमार व नंदू भगत का सिर फट गया है. दोनों गुट के चारों […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पटपरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट व चाकूबाजी की घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों में जोगी भगत व मनीष कुमार के सिर में चाकू लगी है, जबकि दूसरे गुट के संतोष कुमार व नंदू भगत का सिर फट गया है. दोनों गुट के चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जोगी भगत ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि सुरेंद्र भगत का पुत्र रमेश कुमार दरवाजे पर मवेशी का मल मूत्र साफ कर रहा था. इस दौरान धान का बोझा लेकर आ रहे नंदू भगत पर छींटा पर गया. इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. दोनों को समझा-बुझा कर झगड़ा कां शांत कराया.
कुछ देर बाद नंदू भगत, संतोष कुमार, संदीप कुमार व दशरथ भगत हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. गाली गलौज करते हुए चाकू मार घायल कर दिया. वहीं सुरेंद्र भगत ने जोगी भगत, मनीष कुमार व चंदन कुमार पर लाठी से मार सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन