आतंकियों के निशाने पर बापूधाम, सुगौली व बेतिया स्टेशन

Updated at : 06 Nov 2013 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकियों के निशाने पर बापूधाम, सुगौली व बेतिया स्टेशन

मोतिहारीः मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के बापूधाम, मोतिहारी, सुगौली व बेतिया रेलवे स्टेशन आतंकियों के निशाने पर हैं. पटना सीरियल बम ब्लास्ट के बाद यहां भी आतंकी हमले की संभावना है. खुफिया विभाग को एक सप्ताह पहले तीन संदिग्ध युवकों के बेतिया रेलवे स्टेशन की तस्वीर को कैमरा में कैद किये जाने का इनपुट मिला है. […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के बापूधाम, मोतिहारी, सुगौली व बेतिया रेलवे स्टेशन आतंकियों के निशाने पर हैं. पटना सीरियल बम ब्लास्ट के बाद यहां भी आतंकी हमले की संभावना है. खुफिया विभाग को एक सप्ताह पहले तीन संदिग्ध युवकों के बेतिया रेलवे स्टेशन की तस्वीर को कैमरा में कैद किये जाने का इनपुट मिला है.

इसी तरह बापूधाम मोतिहारी व सुगौली रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्धों के देखे जाने की सूचना के बाद खुफिया ने रेलवे की सुरक्षा विंग को आगाह कर अलर्ट रहने को कहा है. इधर खुफिया विभाग की रिपोर्ट व रक्सौल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा गुमनाम पत्र मिलने के बाद रेल पुलिस के आला अधिकारियों ने हाई अलर्ट करते हुए सुरक्षाकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. चारों रेलवे स्टेशनों के जीआरपी व आरपीएफ को संदिग्धों पर नजर रखने व स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है.

इस संबंध में पूछे जाने पर रेल एसपी विनय कुमार ने कहा, कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा बेतिया रेलवे स्टेशन की फोटो ग्राफी किये जाने की सूचना खुफिया विभाग को मिली थी. उनकी रिपोर्ट में तीनों रेलवे स्टेशनों पर आतंकी हमले की संभावना जाहिर किया गया है. उसके आधार पर सतर्कता बरती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन