पिता-पुत्री को घायल कर लूटा

Updated at : 11 Nov 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
पिता-पुत्री को घायल कर लूटा

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत पचभिड़वा गांव में विश्वनाथ महतो के घर पर धावा बोल मारपीट व लूटपाट की गयी. इस घटना में विश्वनाथ महतो सहित उसकी बेटी रीना देवी घायल हो गयी. रीना के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. घायल दोनों पिता व पुत्री का इलाज सदर अस्पताल में चल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत पचभिड़वा गांव में विश्वनाथ महतो के घर पर धावा बोल मारपीट व लूटपाट की गयी. इस घटना में विश्वनाथ महतो सहित उसकी बेटी रीना देवी घायल हो गयी. रीना के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है.

घायल दोनों पिता व पुत्री का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर विश्वनाथ महतो ने पुलिस कैंप के आवेदन देकर गांव के ही महेंद्र महतो, पारस महतो, मनोज महतो, योगेंद्र महतो, अशर्फी महतो, रंजीत महतो, शैलेंद्र महतो व सुरेश महतो को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उक्त सभी आरोपित डकैती की नियत से हरवे हथियार लेकर घर में घुस गये.
विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की. बचाने पहुंची पुत्री रीना के सिर पर फरसा से हमला कर दिया, उसके बाद पिस्टल का भय दिखा पत्नी से आलमीरा का चाबी छीन लिया. आलमीरा खोल अटैची निकाल उसमें से एक लाख नकद व तीन लाख का आभूषण लूट लिया.
पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए संग्रामपुर थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन