हर घर में आज होगा लक्ष्मी का आगमन
Updated at : 11 Nov 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : वेद पुराण व धर्मग्रंथों में धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को एेश्वर्य, संपत्ति, यशकीर्ति, व सुख वैभव को को देन वाली साक्षात नारायणी है. आर्ष विद्या शिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुशील कुमार पांडे ने बताया कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की संयुक्त रूप से पूजा करने से परिवार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : वेद पुराण व धर्मग्रंथों में धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को एेश्वर्य, संपत्ति, यशकीर्ति, व सुख वैभव को को देन वाली साक्षात नारायणी है. आर्ष विद्या शिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुशील कुमार पांडे ने बताया कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की संयुक्त रूप से पूजा करने से परिवार में धन- संपत्ति का सुख चिरकाल तक बना रहता है.
ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी व दरिद्रा दोनों बहनें एक साथ निकलती है. जहां प्रकाश व प्रसन्नता होती है वहां लक्ष्मी तथा जहां अंधकार व कलह होती है वहां दरिद्रा वास करती है. ऋृषि मुनी भी पंक्ति में पूजा के लिए दीप जलाते आये हैं .
शास्त्रीय विधि से ऐसे करें पूजन: दीपावली के दिन वैदिक विधि से गणेश, अम्बिका, वरूण,नवग्रह, महालक्ष्मी, महा सरस्वती तथा महाकाली के साथ कुबेर के पूजा करने का विधान है.धन व समृद्धि के लिए श्रीयंत्र की पूजा की जाती है.
विशेष पूजन सामग्री : महालक्ष्मी पूजा में विशेष रूप से कमल पुष्प, कमलगटा, हल्दी गांठ,धनिया, मजीठा, कौड़ी, धान का लावा, गुड़ व दही आदि का प्रयोग करना चाहिए.
कैसे जलायें दीपक : दीपावली के दिन घी का दीपक उतम माना गया है. अगर घी न हो तो सरसों तेल व तिल के तेल का प्रयोग करें. केराेसिन को निकृष्ट माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




