एनडीए की जीत पर उड़े अबीर-गुलाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व विधायिका को टिकट नहीं मिलने व नये प्रत्याशी के आने से आसान हुआ रास्ता गोविंदगंज : विधान सभा चुनाव का परिणाम लोजपा प्रत्याशी राजू तिवारी के पक्ष में लगते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी़ रविवार को जीत की सूचना मिलते ही पूरा गोविंदगंज क्षेत्र अबीरमय हो गया़ एनडीए समर्थक अपने-अपने दरवाजे, […]
विज्ञापन
पूर्व विधायिका को टिकट नहीं मिलने व नये प्रत्याशी के आने से आसान हुआ रास्ता
गोविंदगंज : विधान सभा चुनाव का परिणाम लोजपा प्रत्याशी राजू तिवारी के पक्ष में लगते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी़
रविवार को जीत की सूचना मिलते ही पूरा गोविंदगंज क्षेत्र अबीरमय हो गया़ एनडीए समर्थक अपने-अपने दरवाजे, गांव व कस्बों में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पटाखे छोड़े जा रहे है़
वहीं समर्थकों द्वारा अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे थे़ जहां देखे वहां जश्न का माहौल था़ वहीं महागंठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों में मायूसी छायी रही़ राजू तिवारी ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताया कि यह मेरी नहीं गोविंदगंज की जनता की जीत है़
उन्होंने क्षेत्र की जनता को शुभकामना देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का अपार श्रद्धा, स्नेह व प्रेम का फल मिला है़ इनकी जीत पर बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा़ बधाई देनेवालों में आलोक त्रिवेदी, सुनिल मणि तिवारी, अनिल राय, शंभू सिंह, राजन राय, सतेंद्र पांडेय, अजीत सिंह, कामेश्वर मिश्र, दुलार पांडेय, मुखिया हर्षवर्द्धन पांडेय सहित हजारों समर्थक शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










