पत्नी को चाकू मारा, मौत

Updated at : 07 Nov 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को चाकू मारा, मौत

मोतिहारी : दहेज में ट्रैक्टर नहीं मिला तो पति ने ससुराल में पहुंच हत्या की नीयत से पत्नी को चाकू मार घायल कर दिया. घटना घोड़ासहन गांधी नगर मोहल्ला की है. गंभीर रूप से घायल अंजू देवी को मायके वाले रहमानिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. उसने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : दहेज में ट्रैक्टर नहीं मिला तो पति ने ससुराल में पहुंच हत्या की नीयत से पत्नी को चाकू मार घायल कर दिया. घटना घोड़ासहन गांधी नगर मोहल्ला की है. गंभीर रूप से घायल अंजू देवी को मायके वाले रहमानिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी.

उसने मरने से पहले छतौनी पुलिस को बयान दिया है. उसमें पति अरूण पासवान, भैंसूर अशोक पासवान, पप्पु पासवान, मालती देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. सभी आरोपित आदापुर मुर्तिया गांव के रहने वाले है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी अरूण पासवान से हुई थी. वह घोड़ासहन में एनपीएस प्राथमिक विद्यालय कोनवा टोला की प्रधान शिक्षिका है.

स्कूल ड्यूटी के कारण अधिकांश समय मायके में रहती है. पति अरूण पासवान ट्रैक्टर खरीदने के लिए मायके वालों से पैंसा मांगने का दबाव देता था. 24 अक्तूबर की रात 10 बजे मिठाई लेकर पहुंचा. मिठाई में नीशला दवा मिलाया हुआ था. मिठाई खाकर घर वाले बेहोश हो गये, उसके बाद अरूण गले में गमछा फंसा घसीटते हुए घर से बाहर सुनसान गली में ले गया. वहां उसके भाई और भौजाई पहले से घात लगा बैठे थे. अपने घर वालों के साथ मिलकर उसने चाकू से गरदन व शरीर के अन्य हिस्सों को काट डाला. मरा हुआ समझ कर घर के कैंपस में फेंक सभी फरार हो गया.

सुबह होने पर छोटा पुत्र कन्हैया कुमार ने अपनी मां अंजू देवी को खून से लथपथ देख शोर मचाया, जिसके बाद घर वाले आकर इलाज के लिए रहमानिया नर्सिंग होम में लेकर गये. छतौनी के प्रभारी थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन को कार्रवाई के लिए घोड़ासहन थाना भेज दिया गया है. पहले मामला हत्या के प्रयास का था, लेकिन उसकी मौत के बाद मामला हत्या में तब्दील होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन