व्यवसायी से चार लाख की लूट
Updated at : 06 Nov 2015 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

(पू.चंपारण) : थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को करीब 3.30 बजे चार लाख चार हजार नगदी लूट लिया़ दो बाइक पर थे अपराधी़ जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर गोला रोड के मिर्च व्यवसायी उमेश चौधरी मधुबन बाजार से लहना वसूल कर शिवहर जा रहे थे़ घटना के बाबद व्यवसायी श्री चौधरी […]
विज्ञापन
(पू.चंपारण) : थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को करीब 3.30 बजे चार लाख चार हजार नगदी लूट लिया़ दो बाइक पर थे अपराधी़ जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर गोला रोड के मिर्च व्यवसायी उमेश चौधरी मधुबन बाजार से लहना वसूल कर शिवहर जा रहे थे़
घटना के बाबद व्यवसायी श्री चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 104 में हरदिया पुल के आगे अपनी बुलेट बाइक बीआर06एडी/9637 से जा रहे थे, जो गांव के समीप लघुशंका के लिए रूके़
इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर डिक्की व शरीर तलाशी कर चार लाख चार हजार लूट कर शिवहर की तरफ भाग निकले़ थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है़
इधर बताते चले कि बुधवार की देर संध्या स्थानीय मलंग चौक से एक बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दे चुके है़ पुलिस इस मामले की उद्भेदन में जुटी थी कि दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है़
वहीं लूटपाट की घटना से शहर के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




