आरएसएस के इशारे पर काम कर रही भाजपा : मायावती
Updated at : 28 Oct 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबन (पूं चंपारण) : बसपा प्रमुख मायावती मधुबन स्थित भगवान सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर प्राइवेट सेक्टर के सहारे आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया. कहा कि मोदी की सरकार धनासेठों व कंपनियों के माध्यम से सभी काम करा रही है, जिसमें आरक्षण की व्यवस्था नहीं हैं. पीएम […]
विज्ञापन
मधुबन (पूं चंपारण) : बसपा प्रमुख मायावती मधुबन स्थित भगवान सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर प्राइवेट सेक्टर के सहारे आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया. कहा कि मोदी की सरकार धनासेठों व कंपनियों के माध्यम से सभी काम करा रही है, जिसमें आरक्षण की व्यवस्था नहीं हैं. पीएम मोदी की बिहार चुनाव को लेकर आरक्षण के पक्ष में बोल रहे हैं.
लेकिन साजिश के तहत आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत के विचारों के अनुसार आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है. कहा कि बसपा गरीब सवर्णों व आरक्षण से वंचित वैसे समुदाय जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए भी आरक्षण चाहती है. उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां काॅरपोरेट व कंपनियों से चंदा लेकर चुनाव लड़ती है. इनसे भला करने की उम्मीद नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




