धान काटने से इनकार पर दंपती का हाथ-पैर तोड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा थाना अंतर्गत जमुनिया गांव में धान काटने से इनकार करने पर दंपत्ति को लोहे के राड से मार हाथ-पैर तोड़ दिया गया. घटना सोमवार की है. घायल दंपति यादोलाल मांझी व बचिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर बचिया देवी ने पुलिस कैंप […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा थाना अंतर्गत जमुनिया गांव में धान काटने से इनकार करने पर दंपत्ति को लोहे के राड से मार हाथ-पैर तोड़ दिया गया. घटना सोमवार की है. घायल दंपति यादोलाल मांझी व बचिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना को लेकर बचिया देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर संजय सहनी, सौदागर सहनी, कुशमी देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि सुभाष कुमार की खेत से घान कटनी कर यादोलाल मांझी घर लौट रहे थे.
दरवाजे के पास उक्त आरोपियों ने घेर लिया. जाति सूचक गाली देते हुए कहा कि हमारे खेत में धान काटने से इनकार कर दिया. आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे. इतना कहने के साथ सभी ने मिलकर मारपीट कर बाया पैर तोड़ दिया. पति को बचाने गयी तो मेरे साथ भी मारपीट की. पुलिस कैंप के पदाधिकारी दीपक साह ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपरा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










