पीएम प्रचारमंत्री : मीसा
Updated at : 21 Oct 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरियाघाट (पू चं) : राजद की नेत्री मीसा भारती ने कहा कि अब तक किसी प्रधानमंत्री की विधानसभा चुनाव में 40 सभाएं नहीं हुईं इससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं या प्रचार मंत्री़ आधा समय प्रचार में बाकी समय विदेश में गुजारनेवाले प्रधानमंत्री व अमित साह ने दो करोड़ युवाओं […]
विज्ञापन
डुमरियाघाट (पू चं) : राजद की नेत्री मीसा भारती ने कहा कि अब तक किसी प्रधानमंत्री की विधानसभा चुनाव में 40 सभाएं नहीं हुईं इससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं या प्रचार मंत्री़ आधा समय प्रचार में बाकी समय विदेश में गुजारनेवाले प्रधानमंत्री व अमित साह ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर उल्लू बनाया है़ अब युवा प्रधानमंत्री के झांसे में नहीं आनेवाले है़
वह बीपी हाइस्कूल के प्रांगण में केसरिया के राजद प्रत्याशी डाॅ राजेश कुमार के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान में महागंठबंधन की बढ़त देख से घबराये एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी के पोस्टर को हटवा रहे है़ वे हार को स्वीकार कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




