मुरगे और बकरी का भी होता था अपहरण : राधामोहन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी/हरसिद्धि : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि लोगों के जेहन में अभी भी वह जंगलराज कौंध रहा है. उस वक्त आदमी ही नहीं, बकरी व मुरगे का भी अपहरण हो जाता था. अब नीतीश उन्हीं की गोद में चले गये हैं. एक कंधा पर पति-पत्नी व दूसरे कंधे पर मां-बेटा सवार हैं. […]
विज्ञापन
मोतिहारी/हरसिद्धि : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि लोगों के जेहन में अभी भी वह जंगलराज कौंध रहा है. उस वक्त आदमी ही नहीं, बकरी व मुरगे का भी अपहरण हो जाता था. अब नीतीश उन्हीं की गोद में चले गये हैं. एक कंधा पर पति-पत्नी व दूसरे कंधे पर मां-बेटा सवार हैं. उन्होंने कहा िक दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है. अन्य राज्यों में आठवीं पास बच्चों के पास लैपटॉप है, लेकिन बिहार में मैट्रिक पास युवाओं को लैपटॉप की जगह लालटेन थमा दिया गया है.
अगर एनडीए की सरकार बनती है तो मैट्रिक में बेहतर करने वाले 50 हजार छात्रों को लैपटॉप व पांच हजार छात्राओं को पेट्रोल के साथ स्कूटी दी जायेगी. श्री सिंह शनिवार को धनराज उच्च विद्यालय टेंगरारी में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. राधामोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी किसानों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










