अश्लील गीत बजा तो होगी कार्रवाई

Updated at : 17 Oct 2015 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील गीत बजा तो होगी कार्रवाई

मोतिहारी : दशहरा व मुहर्रम को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दशहरा में पंडाल निर्माण व मुहर्रम में ताजिया को लेकर लाइसेंस दिया गया है. प्रशासनिक शर्तो पर निर्धारित समय व रूट से मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन जुलूस व मुहर्रम का ताजिया निकलेगा. प्रशासनिक शर्तो का उल्लंघन करने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : दशहरा व मुहर्रम को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दशहरा में पंडाल निर्माण व मुहर्रम में ताजिया को लेकर लाइसेंस दिया गया है.

प्रशासनिक शर्तो पर निर्धारित समय व रूट से मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन जुलूस व मुहर्रम का ताजिया निकलेगा. प्रशासनिक शर्तो का उल्लंघन करने वालों लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दशहरा पूजा समिति को पंडाल में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है. सीसीटीवी से शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जायेगी. पूजा समिति से वोलेंटियरों की लिस्ट मांगी गयी है. जिला प्रशासन उनका पहचान पत्र निर्गत करेेगा. एसपी ने कहा कि इस बार डीजे साउंड वालों पर विशेष नजर है.
डीजे साउंड सिस्टम वालों का डाटावेस तैयार किया गया है. थानावार डीजे साउंड सिस्टम वालों की सूची बनायी गयी है. अश्लील गाना बजाने, आदर्श आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ डीजे साउंड वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी.
साउंड सिस्टम को भी जब्त किया जायेगा. एसपी ने कहा कि जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है. अआमाजिक व शरारती तत्वों से निपटने के लिए सादे लिबास में पुलिस जवानों को पूजा पंडाल के आसपास लगाया जायेगा. पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने दशहरा व मुहर्रम को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. कहा कि गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन