सौ कट्टर सहयोगी मेरे कहने पर कुछ भी करने को तैयारः भटकल

Updated at : 30 Aug 2013 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
सौ कट्टर सहयोगी मेरे कहने पर कुछ भी करने को तैयारः भटकल

मोतिहारी: इंडियन मुजाहिदीन सरगना यासीन भटकल ने कथित रुप से पुलिस से कहा है कि उसने संदेश देने के लिए बम विस्फोट कराया और उसने तकरीबन एक सौ कट्टर सहयोगी बनाए जो उसके कहने पर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. रकसौल में भारत-नेपाल सीमा से दोनों शीर्ष आईएम सरगनाओं को गिरफ्तार करने […]

विज्ञापन

मोतिहारी: इंडियन मुजाहिदीन सरगना यासीन भटकल ने कथित रुप से पुलिस से कहा है कि उसने संदेश देने के लिए बम विस्फोट कराया और उसने तकरीबन एक सौ कट्टर सहयोगी बनाए जो उसके कहने पर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं.

रकसौल में भारत-नेपाल सीमा से दोनों शीर्ष आईएम सरगनाओं को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के अनुसार पूछताछ में भटकल ने कहा, बम ब्लास्ट करता हूं संदेश देने के लिए. उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कुमार ने भटकल और असदुल्ला अख्तर उर्फ हड्डी दोनों से अपने आफिस में पूछताछ की थी. उनके साथ कुछ एनआईए अधिकारी भी थे. ट्रांजिट रिमांड के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने से पहले दोनों से तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई.

कुमार नेबताया कि भटकल और उसके सहयोगी दोनों ने विस्फोट कराने पर कोई पछतावा नहीं जताया. इन विस्फोटों में विभिन्न शहरों में ढेर सारे लोगों की मौत हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन