चोरों ने नकद सहित हजारों का सामान चुराया

Updated at : 10 Aug 2013 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने नकद सहित हजारों का सामान चुराया

मोतिहारीः शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने अरुण कुमार के घर के मेनगेट का ताला तोड़ नकद सहित हजारों का समान गायब कर दिया. श्री कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रामेश्वर सिंह के मकान में किराया पर रहते हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरुण कुमार अपने गांव कोटवा थाना […]

विज्ञापन

मोतिहारीः शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने अरुण कुमार के घर के मेनगेट का ताला तोड़ नकद सहित हजारों का समान गायब कर दिया. श्री कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रामेश्वर सिंह के मकान में किराया पर रहते हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरुण कुमार अपने गांव कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया बैरागी टोला गये थे.

बिजली नहीं रहने के कारण उनकी पत्नी व बच्चे छत पर सोने चले गये. सुबह नीचे उतरे तो उनके मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और सारा समान बिखड़ा था. एक अटैची को तोड़ कर चोरों ने 28 हजार नकद, सोनी कंपनी का कैमरा तथा कमरे में रखा गैस सिलिंडर गायब कर दिया था.

श्री कुमार ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया है कि इससे पहले भी उनके कमरे से एक मोबाइल चोरी हुई थी. उक्त चोरी की गयी मोबाइल उसी मकान में किराया पर रहने वाले नागेंद्र कुमार की पत्नी पूजा देवी के पास से बरामद हुआ था. उन्होंने इस बार की चोरी की घटना में पूजा देवी पर आशंका व्यक्त की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन