रानी ने दर्ज करायी अज्ञात पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

Updated at : 27 Jul 2013 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
रानी ने दर्ज करायी अज्ञात पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

रक्सौल/वीरगंज, मोतिहारीः आदापुर निवासी सुनील कुमार जायसवाल की पत्नी रानी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया है. रानी देवी ने पुलिस को दिये अपने आवेदन में कहा है कि रात के दो बजे 20-25 की संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और मेरे पति पर […]

विज्ञापन

रक्सौल/वीरगंज, मोतिहारीः आदापुर निवासी सुनील कुमार जायसवाल की पत्नी रानी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया है.

रानी देवी ने पुलिस को दिये अपने आवेदन में कहा है कि रात के दो बजे 20-25 की संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और मेरे पति पर वारंट होने की बात कह हर मारनेपीटने लगे. विरोध करने पर मुझे भी पिटा गया.

सुबह जब थाना पहुंची तो छोटा बाबू लालदेव पासवान ने कहा कि तुम्हारा पति रक्सौल थाना में है. आधा घंटा में जाओ और लेकर आओ.

कहे मुझे मालूम नहीं है. आदापुर पुलिस हीं बतायेंगी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच चल रही है. वहीं, राजद ने शनिवार को आदापुर बाजार बंद कराने की घोषण करते हुए पीड़िता को उचित न्याय देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन