मुख्यमंत्री छह सितंबर को आयेंगे चंपारण

Updated at : 04 Sep 2014 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री छह सितंबर को आयेंगे चंपारण

बेतिया : चंपारण की धरती पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 6 सितंबर को आयेंगे. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. वे इस जिला उड़नखटोला से आयेंगे. हवाई अड्डा में इसके लिए हैलीपैड व अन्य कार्य शुरू कर दिया गया है. समाहरणालय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री समाहरणालय स्थित विकास भवन के सभागार […]

विज्ञापन

बेतिया : चंपारण की धरती पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 6 सितंबर को आयेंगे. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. वे इस जिला उड़नखटोला से आयेंगे. हवाई अड्डा में इसके लिए हैलीपैड व अन्य कार्य शुरू कर दिया गया है.

समाहरणालय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री समाहरणालय स्थित विकास भवन के सभागार में तिरहुत प्रमंडल के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे.

जो प्रमंडल के सभी जिला के विकास कार्यो पर आधारित होगी. सुबह 11.30 बजे दोपहर तीन बजे तक वे बैठक करेंगे. उसके बाद योगापट्टी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता को भी देखने जायेंगे.

योगापट्टी प्रखंड माननीय कला संस्कृति सह खेल मंत्री विनय बिहारी का होम ब्लॉक है. मुख्यमंत्री के इस आगमन को चंपारण के विकास से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन