बारिश ने बढ़ायी कनकनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब हुआ और झमाझम बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में करीब आधें घंटे तक बारिश हुई है. तेज बारिश होने के कारण कुछ ही देर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब हुआ और झमाझम बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में करीब आधें घंटे तक बारिश हुई है. तेज बारिश होने के कारण कुछ ही देर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी. इस बीच शहर में जगह-जगह हो रही बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा पंडालों में जलजमाव से परेशानी भी हुई.
बारिश के बाद से ठंड भी बढ़ गयी है. हवा के कारण कनकनी भरी ठंड का एहसास हुआ. ठंड से बचाव को आमजन गर्म कपड़ा में लिपटे रहे. बुर्जुग व बच्चों को घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा. बारिश के बाद बाजार की हालत नारकीय है. गांधी चौक से सटे मीना बाजार में कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. मीना बाजार में नाला जाम होने के कारण बारिश के दौरान गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इधर, बारिश से फसल को फायदा हुआ है. वही कंद व अन्य सब्जी की फसलों पर ठंड बढ़ने से फफूंदनाशी कीट के प्रकोप बढ़ने की संभावनाएं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










