1.33 करोड़ के गबन में उमाकांत गिरफ्तार

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर राज्य खाद निगम में डोर-टू-डोर डिलेवरी कार्य में शामिल ठेकेदार उमाकांत ठाकुर 1.33 करोड़ के गबन मामले में नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गये, उनकी गिरफ्तारी शहर के सपही देवी पास स्थित मोहल्ला से हुई है. मामले में उसके पार्टनर अमित कुमार ने सात लोगों पर गबन व रुपये के फर्जीवाड़े की […]
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर राज्य खाद निगम में डोर-टू-डोर डिलेवरी कार्य में शामिल ठेकेदार उमाकांत ठाकुर 1.33 करोड़ के गबन मामले में नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गये, उनकी गिरफ्तारी शहर के सपही देवी पास स्थित मोहल्ला से हुई है. मामले में उसके पार्टनर अमित कुमार ने सात लोगों पर गबन व रुपये के फर्जीवाड़े की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर राज्य खाद निगम में उमाकांत पहले अपनी पत्नी के नाम 2014 में तथा 2016 में अपने नाम से डोर-टू-डोर डिलेवरी खाद्यान्न का टेंडर लिया. टेंडर में करीब चार लोग पार्टनर बने. निकासी व जमा करने की जिम्मेवारी उसी की थी. इसी दौरान उन्होंने 68 लाख का गबन और 65 लाख अपने खाता में जमा कर लिया.
अगरवा के अमित कुमार ने उमाकांत के अलावा उनका बेटा प्रेम कुमार, भतीजा प्रियरंजन ठाकुर, साला आनंद कुमार, सहयोगी कर्मी गुड्डू तिवारी, रंधीर कुमार व हरिशंकर तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










