ePaper

दिल्ली से चोरी कर मणिपुर ले जा रहे दो इको वैन जब्त, दोनों चालक गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2019 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से चोरी कर मणिपुर ले जा रहे दो इको वैन जब्त, दोनों चालक गिरफ्तार

सूचना पर टोलप्लाजा के पास पुलिसने की कार्रवाई चकिया :पुलिस ने एनएच-28 स्थित टोल प्लाजा पर छापेमारी कर दो अलग-अलग रंग की भान जब्त किया है. उक्त वाहन दिल्ली से चोरी कर मणिपुर ले जाया जा रहा था. वहीं दोनों चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत […]

विज्ञापन

सूचना पर टोलप्लाजा के पास पुलिसने की कार्रवाई

चकिया :पुलिस ने एनएच-28 स्थित टोल प्लाजा पर छापेमारी कर दो अलग-अलग रंग की भान जब्त किया है. उक्त वाहन दिल्ली से चोरी कर मणिपुर ले जाया जा रहा था. वहीं दोनों चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. न्यायिक हिरासत में भेजे गये दोनों चालक की पहचान पश्चिम इंफाल मणिपुर के हैशनाम दीना कुमार सिंह व दूसरे की पहचान इंफाल के ही थाना मोईरंग बिशुनपुर निवासी क्यान राजेश सिंह के रूप में हुई है. छपेमारी दल का नेतृत्व कर रहे सअनि योगेंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान वरीय अधिकारियों से सूचना मिली कि दिल्ली से चोरी के दो भान टोल प्लाजा से गुजरने वाले हैं.

सूचना पर पहुंच मोतिहारी दिशा की ओर से आ रहे वाहन को रोक कर चालक से गाड़ी की कागजात की मांग की गई. चालक के पास कोई कागजात नहीं था. वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. चालक ने पूछताछ में बताया कि दोनों वाहन मणिपुर के निवासी रौशन नामक व्यक्ति जो दिल्ली में रहता है, उन्ही द्वारा मणिपुर पहुंचाने के लिए दिया गया था. उसके एवज में आठ हजार रुपये देने की बात तय की थी. प्रभारी थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि भान काे जब्त कर लिया गया है. दोनों चालकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन