कार से 832 बोतल शराब जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरियाघाट :पुलिस ने राजमार्ग 28 पर दुबौली बांध के समीप से शनिवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि डुमरियाघाट पुल पर गश्ती के दौरान गोपालगंज के तरफ से कार को आते देख शक होने पर रोकना चाहा. चालक कार को लेकर भागने लगा. पुलिस को पीछा […]
विज्ञापन
डुमरियाघाट :पुलिस ने राजमार्ग 28 पर दुबौली बांध के समीप से शनिवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि डुमरियाघाट पुल पर गश्ती के दौरान गोपालगंज के तरफ से कार को आते देख शक होने पर रोकना चाहा. चालक कार को लेकर भागने लगा.
पुलिस को पीछा करते देख तस्कर कार को दुबौली बांध के समीप खड़ी कर फरार हो गया. तलाशी केदौरान डिक्की से शराब बरामद हुई. बरामद शराब 832 बोतल है. इस मौके पर सअनि रमेश राम व पुलिस बल शामिल थे.
मिठाई दुकान से 53 बोतल शराब बरामद : अरेराज. ओपी थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर हरदिया चौक स्थित मिठाई दुकान से 53 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. दुकानदार पुलिस को देख भागने में सफल रहा. ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मिठाई दुकान में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है. पुलिस ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची. भनक लगते ही दुकानदार पीछे के रास्ते भागने में सफल रहा. पुलिस ने मिठाई काउंटर से शराब बरामद की. दुकानदार मनोज साह पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










