हाेनहारों का आज होगा सम्मान

प्रभात खबर की ओर से नगर भवन में होगा कार्यक्रम 9.30 बजे पहुंच कर करानाहोगा रजिस्ट्रेशन मोतिहारी : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 जुलाई को नगर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन 11:30 बजे होगा. इसमें बिहार व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा […]
प्रभात खबर की ओर से नगर भवन में होगा कार्यक्रम
9.30 बजे पहुंच कर करानाहोगा रजिस्ट्रेशन
मोतिहारी : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 जुलाई को नगर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन 11:30 बजे होगा. इसमें बिहार व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में शामिल होने के लिए विद्यालयों के एचएम से टॉपर छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गयी है.
जिले के, जिन विद्यालयों की सूची प्रकाशित नहीं हो पायी है, उन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी सम्मान समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें नगर भवन में सुबह नौ बजे से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को अंक पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा. विशेष जानकारी के लिए 9472334699, 7991178560 व 9431428971 पर संपर्क कर सकते हैं.
कार्यक्रम में एमएस कॉलेज, महिला कॉलेज, पीयूपी कॉलेज, एलएनडी कॉलेज, एमेनुअल स्कूल, आर्यविद्यापीठ, महर्षि वाल्मीकि हेल्थ एडुकेशन, मैथ हब, मार्डन पब्लिक स्कूल, मैथमेटिक टुडे, रिजनिंग सर्किल, पीके मैथमेटिक्स, डीएमएल पब्लिक स्कूल, एमएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन जुबली स्कूल, श्री शालिक उच्च विद्यालय कल्याणपुर सहित अन्य संस्थानों का सहयोग मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




