दो सौ बकायेदारों पर होगा केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोटिस के बाद नप ने जिला नीलाम कार्यालय को सौंपी थी सूची मोतिहारी : नप होल्डिंग कर बकायेदारों की अब खैर नहीं है. डिफॉल्टर टैक्स करदाताओं पर नीलाम पत्रवाद दायर होगा. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. चिह्नित डिफॉल्टर करदाताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी. कार्रवाई की जद में दो […]
विज्ञापन
नोटिस के बाद नप ने जिला नीलाम कार्यालय को सौंपी थी सूची
मोतिहारी : नप होल्डिंग कर बकायेदारों की अब खैर नहीं है. डिफॉल्टर टैक्स करदाताओं पर नीलाम पत्रवाद दायर होगा. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. चिह्नित डिफॉल्टर करदाताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी.
कार्रवाई की जद में दो सौ करदाता शामिल हैं, जिसे चिह्नित कर नप प्रशासन ने जिला नीलाम कार्यालय को सूची सौंपी है. करदाताओं में अधिकांश ऐसे करतदाता हैं, जिनके द्वारा लंबे समय से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया गया है. सोमवार को जिलास्तरीय समीक्षा के दौरान संबंधित डिफॉल्टर करदाताओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. इनमें नप के डिफॉल्टर बकायेदार भी शामिल है. बताते चले कि नप का होल्डिंग टैक्स बकाया मद्द में चिह्नित डिफॉल्टर बकायेदारों पर करोड़ों रुपये बकाया है.
दूसरे फेज की तैयार हो रही सूची : टैक्स जमा नही करने एवं कर की बड़ी राशि बकाया रखने वाले बकायेदार की दूसरी सूची तैयार की जा रही है. संबंधित वार्ड के सभी करदाताओं को बड़े बकायेदार की सूची बनाने के निर्देश दिये गये हैं. इसके पूर्व पहले फेज में चिह्नित बकायेदारों की सूची तैयार करते हुए जिला नीलाम कार्यालय को सौंपी दी गयी है. नप प्रशासन ने जुलाई माह के भीतर डिमांड के साथ बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर सूची तैयार करने का निर्देश कर संग्राहकों को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










