मारपीट करने का आरोप

Updated at : 25 Jun 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट करने का आरोप

सिकरहना : कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी निवासी जंगबहादुर चौधरी ने अपने ही ग्रामीणों पर घर में घुस कर तोड़फोड़ एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को बताया है कि पूर्व में ग्रामीण उदित महतो एवं बहादुर महतो के बीच मारपीट की घटना […]

विज्ञापन

सिकरहना : कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी निवासी जंगबहादुर चौधरी ने अपने ही ग्रामीणों पर घर में घुस कर तोड़फोड़ एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को बताया है कि पूर्व में ग्रामीण उदित महतो एवं बहादुर महतो के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसको लेकर बहादुर महतो का चारों बेटा घर छोड़ फरार हो गया था.

रविवार को वे सभी वापस लौटा तो उदित महतो एवं उनके पक्ष के लोग उन सभी को पकड़ना चाहा. बहादुर महतो का एक बेटा हमारे घर के पास आ गया. इसी को लेकर ग्रामीण उदित महतो, लालबाबू भगत, नरेश भगत, मुजीबुर्रहमान सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. घर में घुस कर तोड़ फोड़ किया तथा आभूषण ले लिया. मारपीट से मेरे अलावा उमाशंकर चौधरी सहित कई लोग जख्मी हो गए. सभी का इलाज ढाका रेफरल अस्पताल में किया गया. थानाध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन