रक्सौल-काठमांडू के बीच होंगे 12 स्टेशन, आठ माह में तैयार की रिपोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काम शुरू होने के बाद निर्माण पूरा होने में लगेंगे पांच साल रक्सौल : भारत सरकार ने नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय को रक्सौल-काठमांडू रेल परियोजना से संबंधित निर्माण पूर्व इंजीनियरिंग एवं यातायात सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंप दी है. रक्सौल को काठमांडू से जोड़ने वाली इस परियोजना को कोंकण रेलवे काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने आठ महीने में […]
विज्ञापन
काम शुरू होने के बाद निर्माण पूरा होने में लगेंगे पांच साल
रक्सौल : भारत सरकार ने नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय को रक्सौल-काठमांडू रेल परियोजना से संबंधित निर्माण पूर्व इंजीनियरिंग एवं यातायात सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंप दी है. रक्सौल को काठमांडू से जोड़ने वाली इस परियोजना को कोंकण रेलवे काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने आठ महीने में रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में रेलवे नेटवर्क की कुल लंबाई, संरक्षण व अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी है.
इसमें भूमिगत सुरंग की लंबाई 40-50 किमी तक होगी. रिपोर्ट के बाद अभी रेलवे ट्रैक के गेज को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत जारी है. भारतीय पक्ष ने ब्रॉड गेज के आधार पर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की है, जबकि नेपाली तकनीशियनों का कहना है कि ब्रॉड गेज अब पुराना हो गया है.
बलराम मिश्रा का कहना है कि हम पहले रिपोर्ट देखेंगे और डीपीआर कार्यों के बारे में फैसला करेंगे. भारत का कहना है कि डीपीआर तैयार होने और काम शुरू होने के बाद इस परियोजना को पूरा करने में कम-से-कम पांच साल लगेंगे. इसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि सबकुछ सुचारु रूप से चला, तो रक्सौल-काठमांडू रेलवे परियोजना को अंतिम रूप देने में कम-से-कम सात साल का समय लग जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










