धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, गिरे ओले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट लिया. आंधी व पानी के साथ ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पहले धूल भरी आंधी की रफ्तार ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. हवा के साथ उड़ते धूलकण से राहगीर परेशान दिखे. जो जहां थे, वहीं रुक गये. बड़े […]
विज्ञापन
मोतिहारी : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट लिया. आंधी व पानी के साथ ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पहले धूल भरी आंधी की रफ्तार ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया.
हवा के साथ उड़ते धूलकण से राहगीर परेशान दिखे. जो जहां थे, वहीं रुक गये. बड़े वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गयी. हवा इतनी तेज थी कि घर में रखे सामान भी तितर-बितर हो गये. यह आंधी पूर्वी चंपारण के अधिकांश हिस्सों में भी आयी. मोतिहारी सदर सहित कई जगह पर बारिश के साथ ओले गिरे. करीब तीस मिनट तक लगातार बारिश होती रही. इधर, आंधी व पानी के कारण बिजली भी गुल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










