पूर्वी चंपारण : शुक्रवार को होटल के कमरे से बरामद हुए थे 4.9 लाख, भाजपा प्रत्याशी रमा देवी पर प्राथमिकी

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : छतौनी थाने में शिवहर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रमा देवी पर आचार संहिता के उल्लंघन की एफआइआर दर्ज हुई है. शुक्रवार रात छतौनी स्थित होटल में उनके कमरे से चार लाख नौ हजार 350 रुपये बरामद हुए थे. एफएसटी के दंडाधिकारी श्रवण पंडित ने रमा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : छतौनी थाने में शिवहर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रमा देवी पर आचार संहिता के उल्लंघन की एफआइआर दर्ज हुई है.
शुक्रवार रात छतौनी स्थित होटल में उनके कमरे से चार लाख नौ हजार 350 रुपये बरामद हुए थे. एफएसटी के दंडाधिकारी श्रवण पंडित ने रमा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दंडाधिकारी श्रवण पंडित, आयकर विभाग के वरीय कर सहायक अनुराग रंजन, कुमार अचुत, सदर प्रखंड की बीडीओ इंदुबाला व छतौनी थाने के जमादार प्रमोद ने महिला फोर्स के साथ होटल में छापेमारी की.
प्रत्याशी रमा देवी के होटल के कमरा नंबर 102,103,104,202 व 205 के अलावे डीलक्स 2 की तलाशी ली गयी. डीलक्स-दो रमा देवी का कमरा था. उस कमरे में एक पेटी से कैश बरामद हुआ. उनके कमरे से दो हजार के 25, पांच सौ के 650, एक सौ के 163, 50 के 341 व दस के एक सौ नोट बरामद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










