ePaper

पूर्वी चंपारण : झूठा वादा करने में माहिर हैं पीएम मोदी : तेजस्वी

Updated at : 07 May 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण : झूठा वादा करने में माहिर हैं पीएम मोदी : तेजस्वी

मुजफ्फरपुर/पश्चिमी चंपारण/पूर्वी चंपारण : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर, पश्चिमी चंपारण के बैरिया, तेतरिया व पूर्वी चंपारण के मधुबन में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में कोई काम नहीं किया. एक भी वादा पूरा नहीं किया. िपछले […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/पश्चिमी चंपारण/पूर्वी चंपारण : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर, पश्चिमी चंपारण के बैरिया, तेतरिया व पूर्वी चंपारण के मधुबन में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में कोई काम नहीं किया. एक भी वादा पूरा नहीं किया. िपछले पांच साल में केंद्र ने कोई ऐसा काम नहीं िकया, िजसको वह बता सके.

इधर, पटना में तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि 23 मई को भाजपा को झटका लगेगा. केंद्र सरकार ने किसी का भला नहीं किया. किसान, युवा, व्यापारी, महिला सभी तंग आ गये हैं. प्रधानमंत्री पद की गरिमा भूल गये हैं. इधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में हार देख पाकिस्तान में पटाखे फोड़ने की बात करता है. 2015 में नीतीश के सीएम बनने की खुशी में पाकिस्तान में पटाखे फोड़वा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन