बाइक के साथ संदिग्ध धराया

मोतिहारी : पुलिस ने बाइक के साथ एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है. वह पिपरा थाने के जहिंगरा का रहनेवाला है. पुलिस को शक है कि उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि गुलशन कुमार को हिरासत में लिया गया है. दोनों हाथ में पिस्टल लिये उसकी […]
मोतिहारी : पुलिस ने बाइक के साथ एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है. वह पिपरा थाने के जहिंगरा का रहनेवाला है. पुलिस को शक है कि उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि गुलशन कुमार को हिरासत में लिया गया है. दोनों हाथ में पिस्टल लिये उसकी एक तस्वीर भी मिली है.
उसके पास पिस्टल कहां से आयी, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि मजुराहा स्थित एक मकान में गुलशन रहता है. उसके मकान से आपत्तिजनक सामान भी मिला है. उसके अपराधियों से साठगांठ की बात भी समाने आयी है. उससे पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




