उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ का समापन

रक्सौल : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. घाटों पर सुबह-सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही व्रतियों ने छठ पूजा का पारण किया. इससे पूर्व चार दिनों के अनुष्ठान के क्रम में गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ दिया गया था. शहर के […]
रक्सौल : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. घाटों पर सुबह-सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही व्रतियों ने छठ पूजा का पारण किया. इससे पूर्व चार दिनों के अनुष्ठान के क्रम में गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ दिया गया था. शहर के कोइरीया टोला छठ घाट, सूर्य मंदिर छठ घाट, बाबा मठीया छठ घाट, आश्रम रोड छठ घाट पर सैकड़ो की संख्या में व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को सुबह-सुबह अर्घ दिया.
सुबह के समय घाटो पर जाने वाले व्रतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की गस्ती टीम इंस्पेक्टर मो. अयुब खान के नेतृत्व में गस्त लगा रही थी. छठ का पर्व पूरे रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है. कहीं से किसी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










