पुलिस से झड़प कर विवाहिता को भगाया

Updated at : 06 Apr 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस से झड़प कर विवाहिता को भगाया

संग्रामपुर : अपहृत विवाहिता को बरामद करने गई हरसिद्धि व संग्रामपुर पुलिस से आरोपियों के साथ झड़प हो गयी. हरसिद्धि के एक गांव से एक विवाहिता को उसी गांव का एक युवक ने अपहरण विगत दस दिनों से घुसियार गांव में अपने संबंधी के यहां छिपा कर रखने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : अपहृत विवाहिता को बरामद करने गई हरसिद्धि व संग्रामपुर पुलिस से आरोपियों के साथ झड़प हो गयी. हरसिद्धि के एक गांव से एक विवाहिता को उसी गांव का एक युवक ने अपहरण विगत दस दिनों से घुसियार गांव में अपने संबंधी के यहां छिपा कर रखने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की.

झड़प का फायदा उठाकर अपहृत विवाहिता व युवक भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस से झड़प मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में हरसिद्धि थाना के एएसआई व केश के अनुसंधानकर्ता परमानंद मंडल, एसआई मेहीलाल यादव, एएसआई आरएन सिंह, मोहन कच्छप व जिले से महिला पुलिस शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन