ePaper

युवक को चाकू मार कर किया घायल, प्राथमिकी

Updated at : 23 Mar 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को चाकू मार कर किया घायल, प्राथमिकी

मोतिहारी : शहर के मिस्कॉट मोहल्ला में मो परवेज को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि जेनरल स्टोर्स की दुकान पर खड़ा था. इस दौरान बनियापट्टी का मो. लाडले दुकान […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के मिस्कॉट मोहल्ला में मो परवेज को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उसने पुलिस को बताया है कि जेनरल स्टोर्स की दुकान पर खड़ा था. इस दौरान बनियापट्टी का मो. लाडले दुकान पर आकर ठंडा व सिगरेट खरीदा. ठंडा पीने के बाद बोतल फोड़ दिया. ऐसा करने से मना किया तो चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. पॉकेट से पांच सौ नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन