घायल दूसरे चचेरे भाई की मौत पर गांव में कोहराम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2019 12:39 AM
लौरिया : मोतिहारी के समीप सड़क दुर्घटना में स्थानीय बेलवा गांव के एक ही परिवार के घायल हुए दूसरे चचेरे भाई की मौत हो गयी. गांव में दूसरे भाई का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों व ग्रामीणों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. रोते विलखते परिजनों का कहना था कि दो […]
लौरिया : मोतिहारी के समीप सड़क दुर्घटना में स्थानीय बेलवा गांव के एक ही परिवार के घायल हुए दूसरे चचेरे भाई की मौत हो गयी. गांव में दूसरे भाई का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों व ग्रामीणों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. रोते विलखते परिजनों का कहना था कि दो दिन पहले ही एक भाई के शव का अंतिम संस्कार किया गया था. दूसरे की भी मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार बेलवा गांव निवासी चचेरे भाई चिंटू ठाकुर व टुडु ठाकुर अपने बुलेट मोटरसाइकिल से मोतीहारी रोड की तरफ जा रहे थे. तभी सेमरा व तुरकौलिया के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना ले गये परंतु कुछ ही घंटों के बाद एक भाई की मौत हो गयी.
दूसरे भाई को परिजन पटना पहुंचाये और एक भाई का शव लेकर उसी दिन गांव पहुंचकर दाह संस्कार किया गया था. ग्रामीणों ने बताया कि मृत चिंटू को एक पुत्र व एक पुत्री है. चिंटू लौरिया में ही बस इंचार्ज का काम करता था. वहीं कुशल व्यवहारिक व सबसे मिलकर रहता था. वहीं टुडु भी गांव में काफी लोकप्रिय था.
इधर स्थानीय ग्रामीण व सगे संबंधियों के सहयोग से दूसरे शव का अंतिम संस्कार गांव के ही सिकरहना घाट पर किया गया. अमन मिश्र, नवल किशोर सिंह, बद्री यादव, रंजीत यादव व अन्य मित्रों द्वारा शोक में डूबे परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढ़स बधाने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










