मोतिहारी : जनता का ध्यान बांटने को मंदिर मुद्दा उछाला

Updated at : 07 Dec 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी : जनता का ध्यान बांटने को मंदिर मुद्दा उछाला

मोतिहारी : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यहां पार्टी के खुला अधिवेशन में किसी बड़े राजनीतिक फैसले का एलान तो नहीं किया, लेकिन वह भाजपा, जदयू और नीतीश सरकार पर खूब बरसे. इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया और कहा कि मैंने जिसके साथ काम […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यहां पार्टी के खुला अधिवेशन में किसी बड़े राजनीतिक फैसले का एलान तो नहीं किया, लेकिन वह भाजपा, जदयू और नीतीश सरकार पर खूब बरसे. इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया और कहा कि मैंने जिसके साथ काम किया, उनके साथ काम करके मुझे कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखा. भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान बांटने के लिए मंदिर निर्माण की बात करना उचित नहीं है.

भाजपा मंदिर निर्माण में हस्तक्षेप न करे. रालोसपा के चिंतन शिविर की कड़ी के रूप में गुरुवार को नगर भवन में आयोजित खुला अधिवेशन में कुशवाहा ने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले जनता का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर निर्माण की बात हो रही है. राजनीतिक दल का काम मंदिर बनाना नहीं है. मंदिर-मस्जिद बने, लेकिन धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के तहत. लोक सभा चुनाव नजदीक आने पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर के मुद्दे को उछाला जा रहा है. गांव-गांव में शिक्षा के मंदिर के निर्माण की जरूरत है. ताकि समाज के गरीब व किसान का बेटा शिक्षित हो और देश के विकास में भागीदार बने. तभी समाज के सांगठनिक विकास व देश के उत्थान के लिए बेहतर भविष्य की परिकल्पना हो सकेगी.

उन्होंने न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जज की नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हो, ताकि एक दलित का बेटा भी जज बन सके. बिहार के शैक्षणिक माहौल पर सवाल उठाते श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधि बेपटरी हो गयी है. पहाड़ा और गिनती तक नहीं जानने वाले शिक्षक बन गये हैं. स्कूल भोजनालय व शिक्षक ठेकेदार बन गये हैं. ऐसे में इस व्यवस्था में परिवर्त्तन के वगैर सूबे में सही शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा मैं खिचड़ी का विरोधी नहीं हूं, लेकिन इसकी जिम्मेवारी एजेंसियों को दी जानी चाहिए. स्कूल में कुछ सही शिक्षक भी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू के सामने खुद को नतमस्तक कर लिया है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी व संचालन महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद ने किया. स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा ने दिया. वहीं पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा, युवा

उपेंद्र को बताया बिहार का भावी मुख्यमंत्री

रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद ने अपने संबोधन में पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार रालोसपा की पहली प्राथमिकता होगी. शिक्षा में सुधार होगा, तभी प्रदेश व देश को नयी दिशा मिलेगी. मंच से भावी मुख्यमंत्री की घोषणा किये जाने पर दर्शक दीर्घा से भी जयघोष के नारे लगे.

याचना नहीं अब रण होगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न मिलने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा. सूबे के राजनैतिक हालात पर तंज कसते उन्होंने कहा कि बिहार की भाजपा ने नीतीश कुमार के सामने घुटने टेक रखा है. पिछले 15 साल के जंगलराज की चर्चा करने वाले नीतीश कुमार के भी 15 साल पूरे होने वाले हैं. इनका कार्यकाल भी पिछले से कम नहीं है. सूबे में हत्या, बलात्कार व रंगदारी आदि रोजमर्रा की घटनाएं बढ़ गयी हैं. उन्होंने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घटना की जांच में सरकार के रवैयेपर भी निशाना साधा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन