मोतिहारी : उत्पाद दारोगा व तीन सिपाही निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2018 9:17 AM
मोतिहारी : उत्पाद दारोगा नागेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है. उनके साथ उत्पाद के तीन सिपाही राजकिशोर, देवेंद्र प्रसाद व राकेश माझी भी निलंबित किये गये है. मुख्यालय स्तर से हुई इस कार्रवाई में पटना आयुक्त उत्पाद आदित्य कुमार दास ने दारोगा व सिपाही को निलंबित करते हुए अधीक्षक केशव कुमार झा से […]
मोतिहारी : उत्पाद दारोगा नागेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है. उनके साथ उत्पाद के तीन सिपाही राजकिशोर, देवेंद्र प्रसाद व राकेश माझी भी निलंबित किये गये है.
मुख्यालय स्तर से हुई इस कार्रवाई में पटना आयुक्त उत्पाद आदित्य कुमार दास ने दारोगा व सिपाही को निलंबित करते हुए अधीक्षक केशव कुमार झा से चारों अरोपियों के विरुद्ध चार्जसीट तैयार करने का निर्देश दिया है.
निलंबित दारोगा व सिपाही का मुख्यालय भागलपुर बनायी गयी है. इसकी पुष्टि मुख्यालय स्पेशल सुप्रीटेंडेट अमीत कुमार ने की है. कहा कि दारोगा नागेंद्र प्रसाद पर शराब कारोबारी को पकड़ घर पर रखने एवं घर से शराब बरामद होने का आरोप है. मामले में तीन सिपाही की संलिप्तता भी सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










