आत्महत्या कर पति व ससुराल वालों को फंसाने की धमकी

Updated at : 05 Jun 2014 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
आत्महत्या कर पति व ससुराल वालों को फंसाने की धमकी

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहां लोकनाथपुर गांव निवासी मनु कुमार ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है.उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दे रही है. आवेदन के अनुसार, मनु की शादी वर्ष 2012 में छतौनी बड़ाबरियारपुर निवासी राम प्यारे साह की पुत्री […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहां लोकनाथपुर गांव निवासी मनु कुमार ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है.उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दे रही है. आवेदन के अनुसार, मनु की शादी वर्ष 2012 में छतौनी बड़ाबरियारपुर निवासी राम प्यारे साह की पुत्री सुमन के साथ हुई थी. शादी के बाद सुमन ससुराल तो आयी, लेकिन मनु को नापसंद कर उसके साथ वैवाहिक जीवन बिताने से इनकार कर दिया.

इसको लेकर गांव में पंचायत बैठी, जिसमें तय हुआ कि दोनों अपनी मरजी से अलग-अलग रहना चाहते हैं तो रह सकते हैं. पंचायत का फैसले पर राजी होकर सुमन अपने मायके चली गयी. कुछ समय बीतने पर उसे पता चला कि मनु की दूसरी शादी होने जा रही है. उसने कटहां लोकनाथपुर गांव पहुंच कर धमकी दिया कि अगर मनु की दूसरी जगह शादी हुई तो वह आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसा देगी. इस धमकी के बाद मनु व उसका परिवार दहशत में है. पुलिस मामले की तहकीकात में जूट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन