बिहार : मोतिहारी में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूटे 14 लाख

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी के नगर थाना के चांदमारी में बेखौफ अपराधियों ने आज एक फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर से 14 लाख रुपये लूट लिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर मैनेजर को डरा-धमका कर लूटपाट की गयी. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. चांदमारी के […]
मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी के नगर थाना के चांदमारी में बेखौफ अपराधियों ने आज एक फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर से 14 लाख रुपये लूट लिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर मैनेजर को डरा-धमका कर लूटपाट की गयी. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. चांदमारी के ऐकौना में ही भारत फाईनेंस कंपनी का कार्यालय है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. मामले की जांच को सदर डीएसपी कंपनी के कार्यालय पहुंचे. जहां, वो फिलहाल कर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं. फिलहाल लुटेरों के बारे में कुछ खास पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पुलिस वाहन चेकिंग और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. वरीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही वारदात में शामिल लुटेरों को पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




