पूर्वी चंपारण : पटना के व्यवसायी की सुगौली में गोली मार कर हत्या, देखें वीडियो

मोतिहारी : पटना के व्यवसायी की पटना से रक्सौल जाने के दौरान पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के सुगौली में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं, वाहन चालक को भी अपराधियों ने गोली मारी है. घायल चालक को स्थानीय निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, पटना के बोरिंग […]
मोतिहारी : पटना के व्यवसायी की पटना से रक्सौल जाने के दौरान पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के सुगौली में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं, वाहन चालक को भी अपराधियों ने गोली मारी है. घायल चालक को स्थानीय निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पटना के बोरिंग रोड स्थित मोबाइल के व्यवसायी अरविंद चौधरी सोमवार की सुबह पटना से रक्सौल जाने के लिए महिंद्रा एक्सयूवी से रवाना हुए. घटना के संबंध में घायल चालक ने बताया है कि पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी पहुंचने पर मालिक के दो परिचित लोग गाड़ी पर सवार हुए. गाड़ी पर सवार हुए लोगों को चालक ने पहचानने से इनकार किया. साथ ही उसने बताया कि मोतिहारी से गाड़ी चलने के बाद सुगौली के रामगढ़वा की ओर जाने लगी. रामगढ़वा-रक्सौल के बीच रेल क्रॉसिंग के नजदीक गाड़ी पर सवार हुए दोनों लोगों ने मालिक को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. उसके बाद मुझे गोली मार कर दोनों लोग मौके से फरार हो गये. महिंद्रा एक्सयूवी- बीआर01पीजी 1064 से जा रहे मोबाइल व्यवसायी के चालक बीरू प्रसाद को सीने में गोली मारी गयी है. घायल अवस्था में उसे रहमानिया हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










