दो लोगों को घायल कर 13 हजार कैश छीने

Updated at : 30 May 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो लोगों को घायल कर 13 हजार कैश छीने

मोतिहारी : शहर के मिस्कॉट मुहल्ला में किशोरी राय व गोविंद राय को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना को लेकर किशोरी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अकींद्र राय, सिकंदर राय, विकास राय, विनय राय, रामनाथ राय, हीरा देवी, हरेंद्र ठाकुर व संदीप कुमार को आरोपित किया है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के मिस्कॉट मुहल्ला में किशोरी राय व गोविंद राय को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घटना को लेकर किशोरी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अकींद्र राय, सिकंदर राय, विकास राय, विनय राय, रामनाथ राय, हीरा देवी, हरेंद्र ठाकुर व संदीप कुमार को आरोपित किया है. बताया कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान उपरोक्त सभी आरोपितों ने दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज की. विरोध करने पर भाला मार घायल कर दिया. गोविंद राय बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. पॉकेट से 13 हजार कैश व गोविंद के कलाई से घड़ी छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन