मिक्चर मशीन पलटी, आधा दर्जन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 4:11 AM
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, मधुछपरा के समीप एक मिक्चर मशीन के पलट जाने से आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं. मिक्चर पर दस मजदूर सवार होकर रामगढ़ महुअवा से ढलाई करने सूर्यपुर जा रहे थे कि मधुछपरा के पास मोड़ने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गयी. […]
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, मधुछपरा के समीप एक मिक्चर मशीन के पलट जाने से आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं. मिक्चर पर दस मजदूर सवार होकर रामगढ़ महुअवा से ढलाई करने सूर्यपुर जा रहे थे कि मधुछपरा के पास मोड़ने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गयी. घटना मंगलवार की करीब आठ बजे की है. घायलों में प्रदीप राम, जितेंद्र सहनी, हितलाल राम, धनेश राम व रामजी शामिल हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए पीपराकोठी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया है. घायलों में प्रदीप राम की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










