श्रीविधि से खेती कर उपज बढ़ाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 4:11 AM
पहाड़पुर : प्रखंड मुख्यालय पहाड़पुर के परिसर में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रमेश कुमार, उप प्रमुख रविकांत सिंह, बीडीओ रवि रंजन ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संचालन प्रखंड किसान श्रीचंद्र भूषण पांडेय ने किया. अध्यक्षता कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की. कृषि […]
पहाड़पुर : प्रखंड मुख्यालय पहाड़पुर के परिसर में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रमेश कुमार, उप प्रमुख रविकांत सिंह, बीडीओ रवि रंजन ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संचालन प्रखंड किसान श्रीचंद्र भूषण पांडेय ने किया. अध्यक्षता कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की. कृषि वैज्ञानिक डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि कृषि लागत कम करके किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है. वहीं आत्मा के राघवेंद्र द्विवेदी ने भी धान बुआई के तरीके को बताया.
इस मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार प्रधान, थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला प्रसाद, एग्रो के अमित कुमार, इंडो फिल के पिंटू पर्वत प्रखंड कृषि समन्वयक सुरेश कुमार, विनोद कुमार, किसान सह कोटवा के सरपंच नित्यानंद पांडेय, सुदामा सिह, रमाशंकर प्रसाद, शिवचंद्र यादव, मुखिया रामायण तिवारी, मनोज कुमार शुक्ला, लखन सिंह, मनीष गिरी, हारून अंसारी, दिवाकर सिंह, रामनरेश सिंह, रवींद्र सिंह, मुखदेव यादव, माधव पंडित, भूपनारायण मिश्र, महम्मद इकबाल, बीरबल साह, मुन्ना बैठा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










