बिहार : युवक की हत्या से उग्र ग्रामीणों ने शिक्षक को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2018 8:48 PM
मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के मच्छहा गांव में विशाल सिंह (23) की हत्या के बाद पटखौलिया के आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपी हरिमोहन दास के घर को फूंक दिया. वहीं मच्छहा निवासी शिक्षक श्यामल कुमार को रास्ते में घेर उसकी हत्या कर दी. नाराज ग्रामीण शिक्षक की लाश को ठिकाना लगाने की कोशिश में थे. इसके लिए […]
मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के मच्छहा गांव में विशाल सिंह (23) की हत्या के बाद पटखौलिया के आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपी हरिमोहन दास के घर को फूंक दिया. वहीं मच्छहा निवासी शिक्षक श्यामल कुमार को रास्ते में घेर उसकी हत्या कर दी. नाराज ग्रामीण शिक्षक की लाश को ठिकाना लगाने की कोशिश में थे. इसके लिए गड्ढा भी खोद लिया था. नमक की बोरी भी मंगा ली गयी थी. साक्ष्य मिटाने से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.
दोनों घटनाएं गुरुवार रात घंटे भर के अंतराल पर हुईं. पटखौलिया के विशाल सिंह की मच्छहा में नृशंस हत्या की गयी. इसके बदले शिक्षक को पटखौलिया में घेर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के बाद दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच तनाव है. पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है. सदर अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पटखौलिया व मच्छहा के बीच एक किमी का फासला है. दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है.
बताया जाता है कि विशाल व हरिमोहन के बीच पहले से अदावत थी. विशाल एक शादी में न्योता करने मच्छहा गया था. वहां पर दोनों के बीच तकरार हो गयी. विशाल अपने गांव आया. तीन-चार लड़कों को लेकर मच्छहा में हरिमोहन के दरवाजे पर पहुंचा. वहां पर हरिमोहन सहित अन्य ने मिल उसकी हत्या कर दी. विशाल की हत्या की खबर पटखौलिया पहुंची, तो सैकड़ों ग्रामीण मच्छहा गांव में घुस पेट्रोल छिड़क हरिमोहन दास के घर को फूंक दिया. दरवाजे पर लगी एक पिकअप, कार, चार बाइक सहित अन्य सामान में आग लगा दी. ग्रामीणों के साथ मारपीट की गयी. वापस लौटते समय बीच रास्ते में शिक्षक श्यामल को घेर लिया. उसे चाकू गोद व सिर कूच कर मार डाला. श्यामल के परिजनों ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
एसएसपी मोतिहारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. फिलहाल दोनों गांवों में स्थिति सामान्य है. कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस कैंप कर रही है.
यह भी पढ़ें-
लालू ने होने वाली बड़ी बहू को फोन कर कहा- तुम्हारे कदम पड़ते ही सबकुछ ठीक होने लगा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










