दो गुटों में हिंसक झड़प
Updated at : 09 May 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत बारा जयराम गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. ॉ सुरेश सिंह ने पुलिस को […]
विज्ञापन
मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत बारा जयराम गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.
ॉ
सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि भतीजे की बारात वापस लौटी तो पहले से घात लगाये हिरालाल सिंह, शब्दलाल सिंह, अनिल सिंह, शत्रुध्न सिंह, रामरतन सिंह, दारा सिंह, चंदन सिंह, विजय सिंह, सुनिल सिंह व राजेश सिंह ने चोरों तरफ से घेर लिया. गाली-गलौज करते हुए फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये धीरज कुमार व सीमा देवी के साथ मारपीट की. घर में घुस तोड़फोड़ करने व पेटी तोड़ 30 हजार नकद लूटने के साथ दुल्हे की गाड़ी से लाखों के आभूषण से भरा सूटकेश छीनने का आरोप लगाया है. वहीं राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान रामसकार सिंह, सुरेश सिंह, आनंद बिहारी रंजन, दीनानाथ सिंह, सुभाष सिंह, अंबिका सिंह सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया. बचाने आये भगतलाल सिंह व पत्नी ललीता देवी को भी लाठी से मार घायल कर दिया. मंगलसूत्र व दो हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए चिरैया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




