PM मोदी ने बिहार में तीन रेल परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

Updated at : 10 Apr 2018 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने बिहार में तीन रेल परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

मोतीहारी: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कटिहार और पुरानी दिल्ली के बीच आज एक रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और मधेपुरा की एक लोको फैक्ट्री को देश को समर्पित किया. साथ ही, बिहार में रेल पटरी की दोहरीकरण परियोजना की अधारशिला रखी. मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरा […]

विज्ञापन

मोतीहारी: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कटिहार और पुरानी दिल्ली के बीच आज एक रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और मधेपुरा की एक लोको फैक्ट्री को देश को समर्पित किया. साथ ही, बिहार में रेल पटरी की दोहरीकरण परियोजना की अधारशिला रखी. मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने यहां आये हैं. उनका मकसद स्वच्छ भारत का संदेश फैलाना है.

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने रेल के मुजफ्फरपुर-सगौली (100.6 किमी) तथा सगौली-वाल्मीकिनगर खंड (109.7 किमी) के दोहरीकरण परियोजना की नींव रखी. कटिहार और पुरानी दिल्ली के बीच चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को तथा मधेपुरा फैक्ट्री में निर्मित पहले 12,000 हॉर्स पावर फ्रेट इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मोदी ने फैक्ट्री के पहले चरण को देश को समर्पित किया.

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की ओर से 2018 फरवरी को स्वीकृत दोनों खंडों मुजफ्फरपुर-सगौली तथा सगौली-वाल्मीकिनगर का निर्माण 2,401 करोड़रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है तथा ये मुजफ्फरनगर, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिमी चंपारण जिलों को कवर करेंगे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस उत्तरी बिहार की जनता को तेज, सुरक्षित तथा आरामदेह यात्रा मुहैया करायेगी. यह रेलगाड़ी सप्ताह में दो दिन, मंगलवार तथा शुक्रवार को चलेगी तथा 1,383 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन