महात्मा गांधी की कर्मभूमि से आज स्वच्छता का संदेश देंगे पीएम मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:50 AM

विज्ञापन

मोतिहारी में आज पीएम : िबहार को िमलेंगी कई योजनाओं की सौगातें सेना के हेलीकॉप्टर से पटना से पहुंचेंगे गांधी मैदान सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह की ओर सम्मेलन को करेंगे संबोधित मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मोतिहारी सज-धज कर तैयार हो गया है़ चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सत्याग्रह से […]

विज्ञापन

मोतिहारी में आज पीएम : िबहार को िमलेंगी कई योजनाओं की सौगातें

सेना के हेलीकॉप्टर
से पटना से पहुंचेंगे
गांधी मैदान
सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह की ओर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मोतिहारी सज-धज कर तैयार हो गया है़ चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम को संबोधित करने मंगलवार को आ रहे नरेंद्र मोदी की पीएम बनने के बाद पहली मोतिहारी यात्रा होगी़ सेना के हेलीकाप्टर से पीएम दिन के 11 बजे के करीब गांधी मैदान पहुंचेंगे़ उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी होंगे़ पीएम के आगमन और सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है़ मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में बड़ा स्टेज बनाया गया है, जहां 20 हजार कुर्सियां लगायी गयी है़ं
महात्मा गांधी की
महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी पहुंचने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले पुलिस लाइन के सामने लगी बापू की प्रतिमा स्थल पर जायेंगे़ बापू की प्रतिमा पर फूल अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री गांधी मैदान में बने मंच पर पहूंचेंगे़
यहां वे मोतिहारी के मोती झील के पुनरुद्धार योजना तथा राजधानी पटना के चार सिवरेज प्लांट को आम जनता को समर्पित करेंगे़
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सोमवार की शाम से ही लोगों का मोतिहारी पहूंचना शुरू हो गया है़ बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश से भी लोग आये हैं. आगंतुकों को ठहराने के लिए हवाई अडडा परिसर में स्वच्छता सिटी बनायी गयी है, जिसमें हजारों की संख्या में टेंट लगे हैं.
प्रधानमंत्री करीब दो घंटे शहर में रहेंगे़ इस दौरान स्वच्छाग्रहियों को संबोघित करने के बाद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर ,सीतामढ़ी, कटिहार, बांका, भागलपुर, अररिया और नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, गया, औरंगाबाद और जमुई के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे़
पीएम के आगमन को ले सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है . सभास्थल व उसके आस-पास के इलाकों को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है. भारत-नेपाल की सीमा पूरी तरह से सील कर दी गयी है. सभी चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा के जवानों की तैनाती कर दी गयी है.
सभा स्थल पर पहुंचने के लिए 10 प्रवेश द्वार बनाये गये हैं. डीएम रमन कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी को अलर्ट कर दिया गया है. हर तरह की संभावित परिस्थितियों से निपटने व पूरी तरह से मुस्तैद रहने का सख्त आदेश दिया गया है. करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड करेगा. कार्यक्रम को ले सोमवार को हेलीपैड से सभा स्थल तक मॉक ड्रील किया गया.
राज्यपाल, राधामोहन सिंह व रामविलास पासवान समेत आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री होंगे उपस्थित
पीएम की सभा में राज्यपाल सतपाल मलिक, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, आइटी अौर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, एसएस अहलुवालिया, गिरिराज सिंह और राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार तथा पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री विनोद कुमार झा भी मंच पर मौजूद रहेंगे़
प्रधानमंत्री के स्वागत को मोतिहारी तैयार
इन योजनाओं का होगा शिलान्यास/उद‍्घाटन
2401 करोड़ की लागत वाली मुजफ्फरपुर-सुगौली-वाल्मिकीनगर रेलखंड के दोहरीकरण का शिलान्यास.
कटिहार से दिल्ली वाया मोतिहारी व मुजफ्फरपुर के बीच तेज गति से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखायेंगे.
नमामि गंगे की चार परियोजनाओं का शुभारंभ. पटना स्थित पहाड़ी की तीन और सैदपुर के सीवरेज नेटवर्क शामिल.
मोतिहारी में बने सेंट्रल यूनिवर्सिटी और इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट की भी आधारशिला रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन