मोतिहारी में स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोदी मोतिहारी आने वाले तीसरे पीएम मोतिहारी : अहिंसा की सफल प्रयोगस्थली चंपारण में स्वच्छता का संदेश देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को मोतिहारी गांधी मैदान में स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे. वे मोतिहारी आनेवाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे. इसके पूर्व 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी चुनाव कार्यक्रम में मोतिहारी आयीं थीं और बंजरिया […]
विज्ञापन
मोदी मोतिहारी आने वाले तीसरे पीएम
मोतिहारी : अहिंसा की सफल प्रयोगस्थली चंपारण में स्वच्छता का संदेश देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को मोतिहारी गांधी मैदान में स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे. वे मोतिहारी आनेवाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे. इसके पूर्व 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी चुनाव कार्यक्रम में मोतिहारी आयीं थीं और बंजरिया पंडाल का भी दौरा की थी.
इसके बाद 1991 में सजपा गठबंधन की सरकार में चंद्रशेखर प्रधानमंत्री के रूप में रक्सौल आये थे. वे भितिहरवा में जेपी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रक्सौल में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इससे अलग संयुक्त चंपारण जब था तब पंडित जवाहरलाल नेहरू 1963 में वाल्मीकिनगर में गंडक परियोजना का शिलान्यास करने आये थे. उस समय नेपाल के महाराजाधिराज महेंद्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. लेकिन इन सब से पीएम मोदी जी का दौरा अलग है.
जो स्वच्छाग्रह से जुड़ा हुआ है.
1917 में देश आजादी के लिए गांधी जी ने अहिंसा की नींव रखी थी, जो सफल भी हुआ, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंपारण के मोतिहारी से स्वच्छता से स्वच्छाग्रह का संदेश देशवासियों को देते हुए दो अक्तूबर 2019 गांधी जयंती पर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










